Phobia (फ़ोबिया )- फ़ोबिया एक तर्कहीन या असंगत डर होता है जो चेतनमन से डर वाली वस्तु, कार्य या परिस्तिथि से परिहार/दूर रहने को कहते हैं।
A phobia is defined as an irrational fear that produces conscious avoidance of the feared object, activity or situation.
SOCIAL PHOBIA (सोशल फ़ोबिया)
सोशल फ़ोबिया में रोगी को कुछ गलत होने का या अनर्थ होने का अत्यधिक/अनावश्यक डर बना रहता है, जब उसे सामाजिक परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है जैसे भीड़ को संबोधित करना, व्याख्यान करना, सार्वजनिक संसाधनों का इस्तेमाल करना जैसे टॉयलेट या किसी अजनबी से बात करना।
सोशल फ़ोबिया लगभग 3 से 13 प्रतिशत लोगों में पाया जाता है और स्त्रियों में यह ज्यादा देखा गया है।
कई शोधों में यह देखा गया है कि वे बच्चे जिनके माता-पिता में यह रोग देखा गया है वे शुरुआत से ही समाज में घुल-मिल नहीं पाते हैं और जैसे-जैसे वे बड़े होते हैं वे और शर्मीले होते जाते हैं। यह उन बच्चों में भी देखा गया है जिनके अभिभावक कम ध्यान देने वाले होते हैं, बच्चों से दूर रहने वाले या अत्यधिक सुरक्षा देने वाले होते हैं।
रोगी को हमेशा यह डर रहता है कि ऐसी परिस्तिथियों के समक्ष वे कुछ ऐसा व्यवहार करेंगे जो अपमानजनक या लज्जाजनक होगा। ऐसी परिस्तिथि आने पर घबराहट होती है और panic attack (तीव्र घबराहट) भी पड़ सकता है। ऐसी सोच और सोच से घबराहट उत्पन्न होने से रोगी ऐसी परिस्तिथियों का सामना करने से घबराता है और दूरी बना लेता है जो उसके व्यक्तित्व/व्यावसायिक विकास में बाधा बनती है, खासकर बच्चों में।
इलाज
दवाइयों के साथ-साथ व्यावहारिक इलाज और काउन्सलिंग काफी लाभदायक होता है।